Banka je Clerk Bribery : बांका | बिहार के बांका जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद कार्यालय के एक कनीय अभियंता (जेई) और एक क्लर्क को 1.26 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद जिला परिषद कार्यालय सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में भी हड़कंप मच गया।

Banka je Clerk Bribery : शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार, एक संवेदक ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से शिकायत की थी कि उसकी फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

Banka je Clerk Bribery : रिश्वत लेते ही दबोचे गए दोनों आरोपी

सोमवार को तय योजना के तहत जैसे ही संवेदक ने 1 लाख 26 हजार रुपये की रिश्वत की रकम सौंपी, निगरानी ब्यूरो की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कनीय अभियंता ओमप्रकाश मंडल और क्लर्क जागेश्वर मंडल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान निगरानी टीम दो वाहनों से जिला परिषद कार्यालय पहुंची। ऑपरेशन के दौरान कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया और कुछ समय तक किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

Banka je Clerk Bribery : कार्यालय में मचा हड़कंप

अचानक हुई इस कार्रवाई से जिला परिषद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उस समय कार्यालय में कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। कार्रवाई की सूचना मिलते ही परिसर के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Banka je Clerk Bribery : पटना ले गई निगरानी टीम

गिरफ्तारी के बाद निगरानी अधिकारियों ने दोनों आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले गए। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toggle Dark Mode