News That Matters

Jalandhar Vigilance Bureau : पंजाब आबकारी विभाग का कर्मचारी ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई

Jalandhar Vigilance Bureau : जालंधर, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग, जालंधर में तैनात वरिष्ठ सहायक सतनाम सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फिल्लौर तहसील के गांव नागरा निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर की गई।

Jalandhar Vigilance Bureau : विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपने रेस्तरां के लिए एल-5बी (ड्राफ्ट बीयर/वाइन रिटेल) लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया के दौरान रिपोर्ट और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा कराने के बदले आरोपी कर्मचारी ने 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

Jalandhar Vigilance Bureau : शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर विजिलेंस ब्यूरो को सौंपा। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Jalandhar Vigilance Bureau : कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विजिलेंस ब्यूरो अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल था या नहीं।

ये भी जानिए : Anti Corruption Bureau Rajasthan : ब्यावर में ACB की कार्रवाई, रिश्वत मामले में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और दलाल गिरफ्तार, रकम लेकर साथी फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toggle Dark Mode