News That Matters

The Corruption File Purnia : पूर्णिया में BDO 46 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सरकारी आवास से ₹1.25 लाख नकद बरामद

The Corruption File Purnia : पूर्णिया, बिहार: बिहार के पूर्णिया जिले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैसा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राजकुमार चौधरी को 46 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

The Corruption File Purnia : जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार ने शिकायत की थी कि टेंडर की राशि का भुगतान करने के बदले BDO द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद SVU ने ट्रैप की योजना बनाई और कार्रवाई के दौरान अधिकारी को सरकारी आवास पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

The Corruption File Purnia : गिरफ्तारी के बाद SVU ने BDO के सरकारी आवास की तलाशी ली, जहां से ₹1.25 लाख नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। बरामद नकदी और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

The Corruption File Purnia : SVU के डीएसपी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार से जुड़ी हर शिकायत का पहले सत्यापन किया जाता है। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई कर दोषी अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाता है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और बरामद दस्तावेजों के आधार पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toggle Dark Mode