News That Matters

Tag: ट्रैप कार्रवाई

Anti Corruption Bureau Rajasthan : ब्यावर में ACB की कार्रवाई, रिश्वत मामले में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और दलाल गिरफ्तार, रकम लेकर साथी फरार
Latest Corruption Files

Anti Corruption Bureau Rajasthan : ब्यावर में ACB की कार्रवाई, रिश्वत मामले में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और दलाल गिरफ्तार, रकम लेकर साथी फरार

Anti Corruption Bureau Rajasthan : अजमेर/ब्यावर: राजस्थान के ब्यावर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ट्रैप कार्रवाई के दौरान रिश्वत मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान ट्रैप की रकम लेकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। Anti Corruption Bureau Rajasthan : एसीबी के अनुसार, ब्यावर सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रामकिशन और कांस्टेबल मनोज पर एक मामले में समझौता (राजीनामा) कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि पुलिसकर्मी राजीनामा कराने के लिए निर्धारित राशि के अलावा अतिरिक्त 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। Anti Corruption Bureau Rajasthan : शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपों का सत्यापन किया। जांच के दौरान कथित तौर पर रिश्वत की रकम 10 हजार रुपये से घटाकर 8 हजार रुपये करने पर सहमति बनी। शिकायत सह...
Toggle Dark Mode