JE Arrest Jehanabad : जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद में निगरानी विभाग ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनीय अभियंता (JE) को गिरफ्तार किया है। सदर प्रखंड में पदस्थापित अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। निगरानी टीम ने यह कार्रवाई शहर के अंबेदकर चौक के पास स्थित एक निजी होटल में की।

JE Arrest Jehanabad : 35 हजार रुपये की मांगी थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, जामुक पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए काम के सत्यापन के एवज में JE अमन कुमार ने रोजगार सेवक अशोक कुमार से कथित तौर पर 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

JE Arrest Jehanabad : 20 अगस्त को की गई थी शिकायत

रिश्वत की मांग से परेशान रोजगार सेवक ने 20 अगस्त को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच और सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर निगरानी टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना तैयार की।

JE Arrest Jehanabad : होटल में पैसे लेते ही दबोचा

योजना के मुताबिक रिश्वत की रकम देने के लिए होटल में मुलाकात तय की गई। जैसे ही अमन कुमार ने रोजगार सेवक से 20 हजार रुपये लिए, पहले से तैनात निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। अचानक हुई कार्रवाई के बाद होटल परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

JE Arrest Jehanabad : अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी JE को अपने साथ ले गई और पूछताछ शुरू की। मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

निगरानी विभाग अब यह भी पता लगाने में जुटा है कि रिश्वत मांगने और लेने के इस मामले में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। जांच के दौरान यदि किसी और की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toggle Dark Mode